सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लहरें...



“अगर लहरों ने तुम्हारा क़िला गिरा दिया तो?
“अरे, नहीं गिराएंगी... उनसे permission जो ली है मैंने..... जब तक मैं यहाँ हूँ तब तक यह क़िला मेरा है....”
“और उसके बाद...???
“ वैसे सब तो इनका ही है..... मेरे जाने के बाद इनकी मर्जी.... चाहे इस क़िले में आ बसें ... या अपने साथ बहा ले जाएँ .... मुझे क्या..."
मैं बस मुसकुराता हूँ ....... 
“ ओ हैलो... तुम हंस क्यों रहे हो.... मैं मज़ाक नहीं कर रही.... मैं तो इनसे बातें भी करती हूँ..... यह मेरी बातें समझती हैं और मैं इनकी ... simple है..."
“ हूँ... अच्छा तो जरा हमें भी बताओ क्या क्या बातें की तुमने इनसे....."
“रहने दो तुम्हारे बस का रोग नहीं इन्हे समझना..... वैसे एक बात बताऊँ..... बड़ी भोली हैं यह... कहती है... पास आओ थोड़ा प्यार दो.... तुम्हारे पैरों में आ पड़ूँगी.... पाँव चूम लूँगी तुम्हारे.... पर यह प्यार सबके लिए नहीं है... उनके लिए तो बिलकुल ही नहीं, जो अपने आप में खोये हुये हैं.... पड़े हुये हैं एक दूसरे की बाहों में..... selfish people…… सागर किनारे आ के भी लहरों के लिए वक़्त नहीं इनके पास....”
बड़ी अजीब सी है यह लड़की.... बोलते-2 फिर कहीं खो गयी.... आपने आप में..... उसकी खामोशी पढ़ने की कोशिश करता हूँ... इससे पहले कुछ समझ आए .... अचानक से बोल पड़ती है....
“जब बचपन में यहाँ आती तो लगता था जैसे recess में hide and seek खेल रही हों.... या छुट्टी की घंटी बजते ही होड सी लगी है सबसे आगे भाग निकाल जाने की....”
हंसने लगती है कहते कहते...  मैं पूछता हूँ...
“ और अब क्या लगता है...?”
“ सालों से क़ैद हैं बेचारी... बधी हुयी हैं नियमों- कायदों में.... उलझी हुई हैं समंदर के बंधनों में.... तोड़ के सारे बंधन..... नियमों को ताक़ पर रख भाग जाना चाहती हैं... पर इस दुष्ट समंदर ने पहरेदार बीठा रखा है.... साहिल इन्हे जाने नहीं देता.... सर पीट-2 के उसके दर से लौट आती हैं.... आसमां मे बैठा सूरज इनकी बेबसी पर हस्ता रहता है............”
थोड़ी मायूस सी दिखती है..... मेरी ओर देख कहती है….
“जानते हो..... नियमों और बंधनों को तोड़ना आसान नहीं होता......”
मैं बस चुप ही राता हूँ.... उसके चेहरे पर घिर आए मायूसी के बादल एक पल में ही गायब हो जाते हैं.... अचानक से खड़ी होती है.... मेरा हंथ पकड़ खिचती है.... कहती है....
चलो आइसक्रीम खाते  हैं....”
मैं उसके साथ खिचा चला जाता हूँ.... .जाते-2 मूड के देखता हूँ तो पाता हूँ .... लहरें उसके क़िले को अपनाने में मशगूल हैं......

Based on a facebook chat 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुतरे पंख

पंख पसार कर हौसले का विस्तार  तोड़ कर हर बंधन  छूने चली वो विशाल गगन  परों में समेटे दूरियां, आसमान छू आयी वो, कल्पनाओं से परे, अपने हौसले के संग, कतुहलता से भरे लोग उसे देखने को थे लालाइत  सूरज भी देख उसका दुस्साहस था दंग. आसमां में एक सुराख़ सा दिखने लगा था, विजयी मुस्कान लिए अपने घरौंदे में लौट आई. हर तरफ उसके साहस का चर्चा, उसके  हौसले का दंभ.. किसी पुरुष मन को नहीं भाई..  सुबह लहूलुहान सी घोसले के निचे वो पड़ी थी   कुतर दिए गए थे उसके पर, उसे घेरे भीड़  खड़ी थी, उस दहलीज पर यमराज डोली लिए थे खड़े, मायूस था मंजर, खून से नहाये कुतरे पंख वंही थे पड़े. सांसें रुक गयीं थी, जान जिस्म में थी दफ़न, एक विशाल जन समूह जा रहा था अंतिम यात्रा में  ओढ़ाये एक सम्मान का कफ़न. सूरज ने छिपाया अपना मुंह  घनघोर काली बदरिया घिर आई कल तक साहस जहाँ बिखरा पड़ा था वहां मौत ने मातम की चदरिया फैलाई. अग्नि ने सौहार्द पूर्वक उसे अपनी अंचल में लपेट उसके होने का निशां मिटा दिया. आसमां...

चलते -फिरते

१) शाम की लालिमा ओढ़े विशाल व्योम को देखा, रात को जलते बुझते जुगनू से कुछ  सपने, अब आसमान छोटा  और सपने बड़े लगते हैं मुझे!  २)  उसकी आवाज़ वादी में गूंजती रहती है, कहते हैं वो बहुत सुरीला था कभी, पर लोग अब उसे कश्मीर कहते हैं... ३) वो आग जैसी थी, सूरज सी गर्म   उसके एक  इशारे पर हवाएं अपना रुख बदल लेती थी, सुना है कल अपन घर जला बैठी है वो.... ४) बहुत ऊँचा उड़ाती थी वो, आसमान में सुराख़ कर आई, सुना है उस सुराख़ से खून टपकात है उसका....

Calendar

  यूं तो साल दर साल, महीने दर महीने इसे पलट दिया जाता है, मगर कभी- वक्त ठहर सा जाता है, मानो calendar Freez कर दिया गया हो. ऐसा ही कुछ हुआ था हम तुम अपने पराए सब के सब रुक गए थे.  देश रुक गया था। कितने दिन से प्लानिग कर रहे थे हम, एक महीने पहले ही ले आया था वो pregnancy kit उसी दिन तो पता चला था कि हम अब मां बाप बनने वाले हैं। मैं तुरन्त घर phone कर बताने वाला था जब बीबी ने यह कह रोक दिया कि एक बार श्योर हो लेते हैं, तब बताना, कहीं false positive हुआ तो मज़ाक बन जाएगे। रुक गया, कौन जानता था कि बस कुछ देर और यह देश भी रुकने वाला है। शाम होते ही मोदी जी की  आवाज़ ने अफरा तफरी मचा दी Lockdown इस शब्द से रूबरू हुआ था , मैं भी और अपना देश भी। कौन जानता था कि आने वाले दिन कितने मुश्किल होने वाले हैं। राशन की दुकान पर सैकड़ो लोग खडे थे। बहुत कुछ लाना था, मगर बस 5 Kg चावल ही हाथ लगा। मायूस सा घर लौटा था।        7 दिन हो गए थे, राशन की दुकान कभी खुलती तो कभी बन्द ।  4-5दिन बितते बीतते दुध मिलाने लगा था। सातवें दिन जब दूसरा test भी Positive आया तो...