सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक मुलाक़ात....


कल सपने में मिली थी वो..
मेरी कल्पनाओं से परे..
आँखों में हंसी सपने भरे..
चहरे पर मुस्कराहट लिए...
पग-२ खुशियों की आहट लिए..
हर हंसीं चहरे से हंसीं...
नूतन नवीं...
हैरान परेशां मैं..
उसकी आँखों में झाँक रहा था..
मंत्र मुग्ध, सम्मोहित सा,
उसके चहरे को ताक रहा था..
बढ़ा हांथों को उसने मेरे चहरे को छुआ..
एक सिहरन सी हुई बदन में...
दर्द मिट से गए....
लगा यूँ भगवन ने खुद ही दी है एक दुआ...
कौन हो तुम ? पूछा मैंने..
पलकें झपका.. होठो को कर गोल..
बोली ज़िन्दगी हूँ मैं....
ज़िन्दगी.... चौका था मैं उस बात पर....
अगर तुम ज़िन्दगी हो तो 
वो कौन है जिसे मैं जानता हूँ...
जीता आ रहा हूँ जिसके साथ,
आज तक जिसे अपना मानता हूँ?
तू पागल है बोली वो...
वो भी मैं ही हूँ...
पर तुने बस मेरे एक रूप को चुना है 
जीवन की अपनी इबारत उस रूप से बुना है...
तू बरसों पहले के वक़्त में रुक गया है..
तन कर खड़ा होना था जहाँ वहीँ झुक गया है....
उठ, आगे बढ़, उंगली थाम मेरे साथ चल...
जिसको तू जी रहा है वो आज नहीं, है तेरा कल...
तू काँटों में क्यों में क्यों उलझा पड़ा है....
गुलाब देख....
यादों की गठरी छोड़..
नए ख्वाब देख....
बगिया फूलों से भरी है,
और तू सूखे पत्ते चुन रहा है..
हरसूं बिखरा बसंत है,
तू पतझड़ क्यों बुन रहा है...
खोल अपनी ऑंखें,
मत रोक अपनी सांसें....
नहीं तो अन्दर ही अन्दर घुट जायेगा 
तेरा स्वप्न महल बनने से पहले ही लुट जायेगा...
उठ.. जाग ..खुद से मत भाग....
सच से क्यों है बिमुख..
जब बसंत है तेरे सम्मुख ..?
उसकी झिड़की से ऑंखें खुल गई...
भाग आइने में खुद को देखा....
मैं तो वैसा ही था अब भी..
पर चहरे पर लाली थी....
लगता है रात को बसंत ने मेरी देहरी पर
दस्तक दे डाली थी....
(खुद के लिए.. )

टिप्पणियाँ

gauri ने कहा…
yeh bhi acchi lagi :)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुतरे पंख

पंख पसार कर हौसले का विस्तार  तोड़ कर हर बंधन  छूने चली वो विशाल गगन  परों में समेटे दूरियां, आसमान छू आयी वो, कल्पनाओं से परे, अपने हौसले के संग, कतुहलता से भरे लोग उसे देखने को थे लालाइत  सूरज भी देख उसका दुस्साहस था दंग. आसमां में एक सुराख़ सा दिखने लगा था, विजयी मुस्कान लिए अपने घरौंदे में लौट आई. हर तरफ उसके साहस का चर्चा, उसके  हौसले का दंभ.. किसी पुरुष मन को नहीं भाई..  सुबह लहूलुहान सी घोसले के निचे वो पड़ी थी   कुतर दिए गए थे उसके पर, उसे घेरे भीड़  खड़ी थी, उस दहलीज पर यमराज डोली लिए थे खड़े, मायूस था मंजर, खून से नहाये कुतरे पंख वंही थे पड़े. सांसें रुक गयीं थी, जान जिस्म में थी दफ़न, एक विशाल जन समूह जा रहा था अंतिम यात्रा में  ओढ़ाये एक सम्मान का कफ़न. सूरज ने छिपाया अपना मुंह  घनघोर काली बदरिया घिर आई कल तक साहस जहाँ बिखरा पड़ा था वहां मौत ने मातम की चदरिया फैलाई. अग्नि ने सौहार्द पूर्वक उसे अपनी अंचल में लपेट उसके होने का निशां मिटा दिया. आसमां...

चलते -फिरते

१) शाम की लालिमा ओढ़े विशाल व्योम को देखा, रात को जलते बुझते जुगनू से कुछ  सपने, अब आसमान छोटा  और सपने बड़े लगते हैं मुझे!  २)  उसकी आवाज़ वादी में गूंजती रहती है, कहते हैं वो बहुत सुरीला था कभी, पर लोग अब उसे कश्मीर कहते हैं... ३) वो आग जैसी थी, सूरज सी गर्म   उसके एक  इशारे पर हवाएं अपना रुख बदल लेती थी, सुना है कल अपन घर जला बैठी है वो.... ४) बहुत ऊँचा उड़ाती थी वो, आसमान में सुराख़ कर आई, सुना है उस सुराख़ से खून टपकात है उसका....

Calendar

  यूं तो साल दर साल, महीने दर महीने इसे पलट दिया जाता है, मगर कभी- वक्त ठहर सा जाता है, मानो calendar Freez कर दिया गया हो. ऐसा ही कुछ हुआ था हम तुम अपने पराए सब के सब रुक गए थे.  देश रुक गया था। कितने दिन से प्लानिग कर रहे थे हम, एक महीने पहले ही ले आया था वो pregnancy kit उसी दिन तो पता चला था कि हम अब मां बाप बनने वाले हैं। मैं तुरन्त घर phone कर बताने वाला था जब बीबी ने यह कह रोक दिया कि एक बार श्योर हो लेते हैं, तब बताना, कहीं false positive हुआ तो मज़ाक बन जाएगे। रुक गया, कौन जानता था कि बस कुछ देर और यह देश भी रुकने वाला है। शाम होते ही मोदी जी की  आवाज़ ने अफरा तफरी मचा दी Lockdown इस शब्द से रूबरू हुआ था , मैं भी और अपना देश भी। कौन जानता था कि आने वाले दिन कितने मुश्किल होने वाले हैं। राशन की दुकान पर सैकड़ो लोग खडे थे। बहुत कुछ लाना था, मगर बस 5 Kg चावल ही हाथ लगा। मायूस सा घर लौटा था।        7 दिन हो गए थे, राशन की दुकान कभी खुलती तो कभी बन्द ।  4-5दिन बितते बीतते दुध मिलाने लगा था। सातवें दिन जब दूसरा test भी Positive आया तो...