सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साल का आखिर सच...

स्याह रात ने अपने पर फैला दिए थे .... साये गहरे होते जा रहे थे.... वो तड़प रहा था... सितारों ने बेड़ियों से जकड़ लिया था उसे....... आवारा उल्कायों ने पहले उसे दोस्ती के जाल  में फसाया और फिर जाते जाते उसे दाग दे कर चली गयीं ... अनगिनत दाग...उसके चहरे पर वो धब्बे साफ साफ नज़र आ रहे थे.... आवारा उल्काओं से उसकी दोस्ती धरती को पसंद नहीं आई थी शायद ... अब धरती की परछाई 'चाँद' को निगल रही थी... उसका अस्तित्व ख़त्म हो रहा था.... चांदनी का भी दम घुटा सा जा रहा होगा ... तभी तो उसकी रंगत पिली पड़ती जा रही थी.. चाँद की हमदर्द चांदनी ने भी शायद उससे दूर जाने का फैसला कर लिया था.... निसहाय सा चाँद उसे बस जाते हुए देख रहा था.... वो अपना हाँथ बढ़ा चांदनी की कलाई थाम लेना चाहता था..... पर उसके हाँथ तो उठे ही नहीं.... गुनाहों के बोझ तले दबे जो थे.... और बेरहम चांदनी? उसने तो पलट कर देखना भी गवारा न समझा...... चाँद की आँखे भर आई... उसकी आँखों से खून टपक रहा था...टप- टप... टप.. कर खून का हर एक कतरा मेरे लिहाफ को भिगोता रहा.... छत पर खड़ा मैं चाँद की इस दुर्गति का मूक दर्शक भर था..... चाँद की लौ फडफडा रही थी... शायद बुझने से पहले उसकी  आखिरी कोशिश होगी ... दम घुटने सा लगा .. हांफने की आवाज़ कानों में गूंज रही थी.. माथे पर हाथ फेरा तो हाथ चिपक कर रह गया.....चीखना चाहता था पर गले आवाज़ नहीं निकल रही थी....
हाँथ बढ़ा चांदनी को पकड़ लेना चाहता था.. बतलाना चाहता था , चाँद के लिए उसके मायने.... पर मेरे भी हाथ आगे नहीं बढ़ रहे थे.. वो तो हिलने तक को तैयार न थे.... मेरा हल भी चाँद जैसा ही था कुछ...एक झटके से मेरी ऑंखें खुल गयीं.. घबरा कर चारो तरफ देखा तो पाया अँधेरा ही अँधेरा था... दौड़ते हुए बालकनी में पहुंचा..... चाँद एक झुरमुट के पीछे छुपा मुस्कुरा रहा था... सपना देखा था मैंने.. अपने होश संभालते ही मैंने राहत की साँस ली.. 
मैं चाँद की आँखों में आँखें डाली.. उसने मेरी आँखों में झाँका... मैं मुस्कुराया और वो हंसा.... बोला मुझसे चाँद मेरा... पगले जलना बुझाना तो मेरी नियति है.... इससे डर कैसा....न धरती मुझे बुझा-बुझा कर थकती है और न मैं जलते जलते.... अँधेरे में तो सूरज भी रास्ता भटक जाता है.. मैं तो चाँद हूँ.. मेरे पास अपनी रोशनी कहाँ...? ना जाने कौन किसकी बेबसी पर हस रहा था, पर दोनों के चहरे पर एक मुस्कराहट जरुर थी ....और दोनों ही के आँखों में नींद का कोई अता-पता नहीं था..
नज़रें घुमाई तो देखा 'भोर का तारा' हम दोनों को देख मुस्कुरा रहा था.... अरे शाम ही को तो उसने संध्या के आगमन की सूचना दी थी और अब ? रैना की विदाई की तयारी में है? वक़्त कितनी जल्दी बदल जाता है न.... 
एक बार फिर चाँद को देखा... चाँद मुस्कुराया और बोला... तुझे क्या पता कब तेरी ज़िन्दगी में संध्या का कोई सितारा, भोर का तारा बन बैठे....मैं मुस्कुराया... टिक टिक की आवजा मुझे कमरे में बुला रही थी..  कमरे में आ, घडी की आँखों में झाँका तो पाया कि पांच बजने को हैं......आज इस साल का आखिरी दिन है... सोच ही रहा था कि एक ख्याल आया... आखिर 'new year resolution ' भी तो चीज है.... सोचंते लगा.... चाँद अब भी खिसकी से झांक रहा था.. उसे देखा और मैं मुस्कुराया ... मुझे एक नया new year resolution जो मिल गया था.... 
अबकी बार मुझे चाँद बनाना है..... कोई लाख बुझा बुझा के थक जाये ... मेरी लौ जलनी चाहिए... चाँद की  तरह..... हमेशा..... 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुतरे पंख

पंख पसार कर हौसले का विस्तार  तोड़ कर हर बंधन  छूने चली वो विशाल गगन  परों में समेटे दूरियां, आसमान छू आयी वो, कल्पनाओं से परे, अपने हौसले के संग, कतुहलता से भरे लोग उसे देखने को थे लालाइत  सूरज भी देख उसका दुस्साहस था दंग. आसमां में एक सुराख़ सा दिखने लगा था, विजयी मुस्कान लिए अपने घरौंदे में लौट आई. हर तरफ उसके साहस का चर्चा, उसके  हौसले का दंभ.. किसी पुरुष मन को नहीं भाई..  सुबह लहूलुहान सी घोसले के निचे वो पड़ी थी   कुतर दिए गए थे उसके पर, उसे घेरे भीड़  खड़ी थी, उस दहलीज पर यमराज डोली लिए थे खड़े, मायूस था मंजर, खून से नहाये कुतरे पंख वंही थे पड़े. सांसें रुक गयीं थी, जान जिस्म में थी दफ़न, एक विशाल जन समूह जा रहा था अंतिम यात्रा में  ओढ़ाये एक सम्मान का कफ़न. सूरज ने छिपाया अपना मुंह  घनघोर काली बदरिया घिर आई कल तक साहस जहाँ बिखरा पड़ा था वहां मौत ने मातम की चदरिया फैलाई. अग्नि ने सौहार्द पूर्वक उसे अपनी अंचल में लपेट उसके होने का निशां मिटा दिया. आसमां...

चलते -फिरते

१) शाम की लालिमा ओढ़े विशाल व्योम को देखा, रात को जलते बुझते जुगनू से कुछ  सपने, अब आसमान छोटा  और सपने बड़े लगते हैं मुझे!  २)  उसकी आवाज़ वादी में गूंजती रहती है, कहते हैं वो बहुत सुरीला था कभी, पर लोग अब उसे कश्मीर कहते हैं... ३) वो आग जैसी थी, सूरज सी गर्म   उसके एक  इशारे पर हवाएं अपना रुख बदल लेती थी, सुना है कल अपन घर जला बैठी है वो.... ४) बहुत ऊँचा उड़ाती थी वो, आसमान में सुराख़ कर आई, सुना है उस सुराख़ से खून टपकात है उसका....

Calendar

  यूं तो साल दर साल, महीने दर महीने इसे पलट दिया जाता है, मगर कभी- वक्त ठहर सा जाता है, मानो calendar Freez कर दिया गया हो. ऐसा ही कुछ हुआ था हम तुम अपने पराए सब के सब रुक गए थे.  देश रुक गया था। कितने दिन से प्लानिग कर रहे थे हम, एक महीने पहले ही ले आया था वो pregnancy kit उसी दिन तो पता चला था कि हम अब मां बाप बनने वाले हैं। मैं तुरन्त घर phone कर बताने वाला था जब बीबी ने यह कह रोक दिया कि एक बार श्योर हो लेते हैं, तब बताना, कहीं false positive हुआ तो मज़ाक बन जाएगे। रुक गया, कौन जानता था कि बस कुछ देर और यह देश भी रुकने वाला है। शाम होते ही मोदी जी की  आवाज़ ने अफरा तफरी मचा दी Lockdown इस शब्द से रूबरू हुआ था , मैं भी और अपना देश भी। कौन जानता था कि आने वाले दिन कितने मुश्किल होने वाले हैं। राशन की दुकान पर सैकड़ो लोग खडे थे। बहुत कुछ लाना था, मगर बस 5 Kg चावल ही हाथ लगा। मायूस सा घर लौटा था।        7 दिन हो गए थे, राशन की दुकान कभी खुलती तो कभी बन्द ।  4-5दिन बितते बीतते दुध मिलाने लगा था। सातवें दिन जब दूसरा test भी Positive आया तो...