सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न जाने क्यों?

न जाने क्यों?
एक अजीब सा खेल खेलती हो तुम ज़िन्दगी,
छीन जाती है लबों की मुस्कान यूं ही,
चलते-२ भटक सा जाता हूँ,
जैसे भटका हो एक मुसाफिर धुंध में कहीं.
मंजिल ख्वाब सी नज़र आती है तो
उन्ही ख्वाबों में नज़र आती है मंजिल वही.
न जाने क्यों?
एक अजीब सा खेल खेलती हो तुम ज़िन्दगी,

हर कदम पर रोड़े फैलाती हो तुम
तेरे इन पथरीले रास्तों पर चलता हूँ
ठोकर खाता हूँ, गिरता हूँ संभलता हूँ
हाँथ बढ़ा छू लेना चाहता हूँ, अपनी मंजिल को
घने कोहरे में खो जाती है मंजिल कही.
न जाने क्यों?
एक अजीब सा खेल खेलती हो तुम ज़िन्दगी,

पैरों से रिसते खून से एक निशान सा बनता जाता हूँ,
तुम एक भंवर सी नज़र आती हो
चलते-२ पैर डगमगाते हैं तो बैठ जाता हूँ
एक दिवा स्वप्न की तरह सामने खड़ी मुस्कुराती हो,
मुड-२ के देखता हूँ जब भी,
जहाँ से चला था खुद को अब भी वही पाता हूँ
साहिल के रेत से टकराता हूँ,
छिटकता हूँ और बिखर सा जाता हूँ
न जाने क्यों?
एक अजीब सा खेल खेलती हो तुम ज़िन्दगी,

सारे रिश्ते बेगाने से नज़र आते हैं
पलकों पर ख्वाब टहलते हैं, फिर रूठ जाते हैं
ठूंठ की मानिंद खड़ा हूँ धुप में मैं,
छाया की तलाश में भटकते पथिक, इधर आते कतराते हैं.
तुम्हारी तपिश झुलसाती है मुझको
आँखों को बंद कर सांसों को रोक लेता हूँ, आंसू मुझे भीगाने लगते हैं.
न जाने क्यों?
एक अजीब सा खेल खेलती हो तुम ज़िन्दगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुतरे पंख

पंख पसार कर हौसले का विस्तार  तोड़ कर हर बंधन  छूने चली वो विशाल गगन  परों में समेटे दूरियां, आसमान छू आयी वो, कल्पनाओं से परे, अपने हौसले के संग, कतुहलता से भरे लोग उसे देखने को थे लालाइत  सूरज भी देख उसका दुस्साहस था दंग. आसमां में एक सुराख़ सा दिखने लगा था, विजयी मुस्कान लिए अपने घरौंदे में लौट आई. हर तरफ उसके साहस का चर्चा, उसके  हौसले का दंभ.. किसी पुरुष मन को नहीं भाई..  सुबह लहूलुहान सी घोसले के निचे वो पड़ी थी   कुतर दिए गए थे उसके पर, उसे घेरे भीड़  खड़ी थी, उस दहलीज पर यमराज डोली लिए थे खड़े, मायूस था मंजर, खून से नहाये कुतरे पंख वंही थे पड़े. सांसें रुक गयीं थी, जान जिस्म में थी दफ़न, एक विशाल जन समूह जा रहा था अंतिम यात्रा में  ओढ़ाये एक सम्मान का कफ़न. सूरज ने छिपाया अपना मुंह  घनघोर काली बदरिया घिर आई कल तक साहस जहाँ बिखरा पड़ा था वहां मौत ने मातम की चदरिया फैलाई. अग्नि ने सौहार्द पूर्वक उसे अपनी अंचल में लपेट उसके होने का निशां मिटा दिया. आसमां...

किस्तों की वो मौत

उफ़ ... कितनी दफा फोन किया...... कुछ फूल भेजे .... कोई कार्ड भेजा.... नाराज़ जो बैठी थीं .... और हर बार तरह, उस बार भी  तुम्हे मानाने की कोशिश में नाकाम हुआ मैं... तुम्हे मानना मेरे बस बात थी ही कहाँ... जितना मनाओ, तुम उतनी नाराज़.... वैसे नाराज़ तो तुम्हे होना भी चाहिए था... सर्दी जो हो गई थी तुमको, दिसम्बर की उस बारिश में भींग.. माना ही कहाँ था मैं.... खिंच लाया था भीगने को .... घर पहुचने से पहले .. हमारे छींकों की आवाज़ घर पहुंची थी.... दाँत किट-किटाते जब तुम्हे घर छोड़ बहार निकला तो लगा अलविदा कहते ही मेरे अन्दर का कोई हिस्सा मर गया हो... बोला तो तुमने फोन पे लिख भेजा... तुम्हारी मौत तो किस्तों में ही लिखी है मिस्टर... हर रोज ऐसे ही मारूंगी  तुम्हे..... कतरा-२, किस्तों में... हंसा था जोर से किस्तों में मिलने वाली  एक हसीन  मौत को सोच , और फिर कितनी बार कितनी किस्तों में मरा.. मुझे याद ही कहाँ... अब भी याद कर के हँसता हूँ... सालों बाद की अपन...

Calendar

  यूं तो साल दर साल, महीने दर महीने इसे पलट दिया जाता है, मगर कभी- वक्त ठहर सा जाता है, मानो calendar Freez कर दिया गया हो. ऐसा ही कुछ हुआ था हम तुम अपने पराए सब के सब रुक गए थे.  देश रुक गया था। कितने दिन से प्लानिग कर रहे थे हम, एक महीने पहले ही ले आया था वो pregnancy kit उसी दिन तो पता चला था कि हम अब मां बाप बनने वाले हैं। मैं तुरन्त घर phone कर बताने वाला था जब बीबी ने यह कह रोक दिया कि एक बार श्योर हो लेते हैं, तब बताना, कहीं false positive हुआ तो मज़ाक बन जाएगे। रुक गया, कौन जानता था कि बस कुछ देर और यह देश भी रुकने वाला है। शाम होते ही मोदी जी की  आवाज़ ने अफरा तफरी मचा दी Lockdown इस शब्द से रूबरू हुआ था , मैं भी और अपना देश भी। कौन जानता था कि आने वाले दिन कितने मुश्किल होने वाले हैं। राशन की दुकान पर सैकड़ो लोग खडे थे। बहुत कुछ लाना था, मगर बस 5 Kg चावल ही हाथ लगा। मायूस सा घर लौटा था।        7 दिन हो गए थे, राशन की दुकान कभी खुलती तो कभी बन्द ।  4-5दिन बितते बीतते दुध मिलाने लगा था। सातवें दिन जब दूसरा test भी Positive आया तो...